अनूपपुर: बरगवां में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, दोबारा शुरू हुआ कार्य
बरगवां नगर परिषद में 34 लाख रुपये से बनी सीसी रोड के कुछ हिस्सों में खराबी आने के बाद अब डामरीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता, दोबारा टेंडर जारी होने और उसी कंपनी को कार्य दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। वहीं नगर परिषद का कहना है कि कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है।