भरगामा: सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक ने किया पौधरोपण, तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण एवं सफाई अभियान चलाया। विधायक ने प्रखंड परिसर स्थित पार्क में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।