झांसी: सीपरी बाजार थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग स्थानों पर जुआ और सट्टा खेलते हुए 14 लोगों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2026 थाना सीपरी बाजार क्षेत्रांतर्गत 03 अलग-अलग स्थानों पर जुआ एवं सट्टा खेलते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 156 ताश के पत्ते, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 89690 नगद धनराशि बरामद हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सीपरी बाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।