फूलपुुर: फूलपुर तहसील में समाधान दिवस पर 333 शिकायतें आईं, 7 का मौके पर निस्तारण किया गया
फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में नवागत एसडीएम अविनाश सिंह यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कुल 333 शिकायतें आईं, जिनमें सबसे ज्यादा 204 मामले राजस्व के रहे। मौके पर 7 मामलों का निस्तारण किया गया,समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।शनिवार 02 बजे दी गई जानकारी