बेगूसराय में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर वार्ड-32 की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रितिक रोशन के रूप में हुई है, जो एचडीएफसी डीएसए ब्रांच में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी।