इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 17, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के हाथरस बार्डर के गांव निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि गांव का ही भरत घर आता-जाता था। युवक के गलत चाल-चलन को देखते हुए स्वजनों ने पहले भी उसके घर पर शिकायत की थी। इसी रंजिश और साजिश के तहत आरोपित भरत ने पड़ोस की दो महिलाओं सुशीला और पिंकी के साथ मिलकर षडयंत्र रचा। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आरोपित युवक उसकी नाबालिग बेटी को साथ ले गया।