पथरिया: नंदरई: पीएम आवास न मिलने से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस मौके पर पहुंची
Patharia, Damoh | May 19, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवक नारायण पटेल मंगलवार शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देख गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर समझाइश के बाद युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक के भाई ने पंचायत में मारपीट का आरोप लगाया है।