रामपुर: काशीराम कॉलोनी में साडू के घर पत्नी को बुलाने पर युवक पर जानलेवा हमला, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 28, 2025 कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में साडू के घर अपनी पत्नी को बुलाने गये युवक पर युवक की पत्नी, बेटी, साली, सास और साडू ने हमला करके घायल कर दिया है।घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार की शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक ने मेडिकल उपचार के दौरान घटना की पूरी बात मीडिया को बताई है।