रामपुर: जामा मस्जिद में शुक्रवार को चांद नहीं दिखने पर काजी-ए-शहर सैयद खुशनूद मियां ने रविवार को रमजान के पहले रोजे का किया एलान
Rampur, Rampur | Feb 28, 2025 शुक्रवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद में काजी-ए-शहर सैयद खुशनूद मियां द्वारा चांद देखने का प्रयास किया गया। लेकिन चांद नही दिखा। चांद कमेटी को जिले में कहीं से रमजान का चांद होने की गवाही भी नहीं मिली। हालांकि देर शाम तक लोग आसमान में चांद देखने का प्रयास करते रहे। रमजान का पहला रोजा रविवार को होगा।