रामपुर: खाता नगलिया गांव में मां की डांट से नाराज युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाया, युवक जिला अस्पताल में भर्ती, मां परेशान
Rampur, Rampur | Feb 28, 2025 खाता नगलिया गांव में मां की डांट से नाराज एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया,जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।युवक की मां बेहद परेशान है। घटना शुक्रवार की दोपहर 12:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद युवक को इलाज के लिए युवक की मां जिला अस्पताल ले आई जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।