कैसरगंज: मुकदमे में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जरवल रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार
जरवल रोड पुलिस ने बताया कि अलग-अलग मुकदमे में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। मारपीट सहित अलग-अलग मामलों में यह पांचों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। इनको गिरफ्तार कर जरवल रोड पुलिस द्वारा न्यायालय रवाना किया जा रहा है।