सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई, जब जिले के कृषि आदान, खाद और बीज व्यापारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। देशव्यापी आह्वान पर कृषि आदान विक्रेता संघ ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।