मौदहा: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत कस्बा मौदहा का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मौदहा के प्रमुख मस्जिदों, नमाज स्थलों एवं मीरा तालाब आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।