धमतरी: जिले में पंचायत उप निर्वाचन के बाद आचार संहिता समाप्त हो गई
धमतरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2026 के तहत लागू आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जून को परिणाम घोषित कर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले के चारों विकासखंडों में उप निर्वाचन वाले ग्राम पंचायतों-वार्डों में 8 मई से आचार संहिता लागू थी।