उधवा: पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत के यार मोहम्मद टोला गांव में आग लगने से लाखों का नुकसान
राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत अंतर्गत यार मोहम्मद टोला में सोमवार को अपराह्न करीब 4 बजे आगलगी की घटना में दो मंजिला मकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोजीबुर रहमान के मकान के बाहर जलावन के पाले में किसी बच्चे द्वारा आग जलाए जाने से चिंगारी भड़क उठी।