चांदवा: चंदवा थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
चंदवा थाना परिसर में बुधवार की शाम करीब चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के द्वारा की गई।जबकि बैठक का संचालन अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा व बीडीओ चंदन प्रसाद कर रहे थे।