बेरो: बोदा के बौली सोकरा में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bero, Ranchi | Jun 7, 2026 बेड़ो: थाना क्षेत्र के बोदा स्थित बौली सोकरा में रविवार शाम 17 वर्षीय जितवाहान धान उर्फ पिंटू का शव कुसुम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पिंटू शनिवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मौत आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।