बांका: सिहुलिया: बगीचे की झोपड़ी में आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बांका जिले के सिहुलिया में एक बगीचा के झोपड़ी में आग लग गई। वही आग को बुझाने के दौरान एक 62 वर्षीय व्यक्ति झुलस गया। जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक उपचार बुधवार के दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी सिहुलिया निवासी गुरदेव यादव ने बताया कि बगीचा के एक झोपड़ी में आग लग गई थी जिसे बुझाने के क्रम में वह भी आग से झुलस गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।