गुलाना: शासकीय हाई स्कूल नौलाया में बारिश आते ही टापू बन जाता है स्कूल, पानी बढ़ने से समय से पहले करनी पड़ती है छुट्टी
एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नौलाया की वर्षों पुरानी समस्या उजागर कर दी है। बुधवार सुबह 11 बजे भी गांव के बाहर स्थित बड़े नाले में बारिश का पानी भरने के बाद उसका बहाव सीधे स्कूल के सामने से गुजरने वाली सड़क पर आ जाता है। इससे सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ता है।