भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने अमरपुरा से अवैध पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली किए जब्त, 5 टन अवैध गारनेट का स्टॉक भी जब्त
Bhinay, Ajmer | Apr 30, 2026 भिनाय थाना पुलिस ने गस्त के दौरान सोबड़ी के पास नागोला रोड़ पर अवैध पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए है,वहीं अमरपुरा से लगभग 5 टन अवैध गारनेंट का स्टॉक को भी जब्त करने की कार्यवाई की है।भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने गुरुवार को सुबह 10 बजे जानकारी दी।संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर चैकिग की जा रही है,कार्यवाही जारी रहेगी।