पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के चंपाबा गांव में नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं गांव के मुंडा को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, अवैध तस्करी की रोकथाम तथा इसकी सूचना संबंधित विभाग को देने के लिए जागरूक किया गया।