कप्तानगंज: कुशीनगर तमकुहीराज NH 28 गाजीपुर बैरियर के पास भीषण हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 8 लोग घायल
कुशीनगर गुरुवार रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र के NH 28 गाजीपुर बैरियर के पास बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे सभी लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसा तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-28 पर गाज़ीपुर बैरियर के पास हुआ हैं।