अमरोहा: अवैध हथियार रखने के आरोप में अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय के समक्ष किया पेश
Amroha, Amroha | May 5, 2025 आज सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अमरोहा नगर कोतवाल पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध हथियार रखने के आरोप में आबिद उर्फ अमृता मोहल्ला सराय कोना थाना अमरोहा नगर को गिरफ्तार कर अमरोहा न्यायालय के समस्त पेश कर दिया है