प्रशासन द्वारा सोमवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि जनपद पंचायत ईसागढ़ में सुशासन अभियान के अंतर्गत अभी तक 285 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें से 227 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाकर संबंधित हितग्राही को हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । अन्य ऐसे 58 आवेदन जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा समय सीमा में किया जा रहा है।