बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन हुए न्याय कार्य से विरत
दीवानी न्यायालय के जिला बार एसोसिएशन सभागार मे गुरुवार सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। यह बैठक अधिवक्ता एहतेशाम हैदर जाफरी व 69 अन्य अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित प्रत्यावेदन पर बुलाया गया था जिसमें हज़रत अली के जन्म दिवस पर आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।