बहराइच: रायपुर राजा के मनोज भारती को पीसीएस में मिला पांचवा स्थान, परिजनों में खुशी की लहर
मनोज भारती का पीसीएस में हुआ चयन| जनपद बहराइच के जेल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर रायपुर राजा निवासी मनोज कुमार भारती का पीसीएस में पांचवा स्थान मिला है| वर्तमान समय में वह अलीगढ़ में जिला सेवा योजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं| मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया है