बहराइच: स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित की गई बालिकाएं
स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच के जिम्नेजियम हॉल में बुधवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को लंच बाक्स, थर्मस, चॉकलेट व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।