बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न डीएम ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन करते हुए अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1503 निरीक्षण, 142 छापेमारी की कार्यवाही कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 180 नमूने संग्रहित किये गये।