धमतरी: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में धमतरी ने रचा कीर्तिमान
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जारी जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में धमतरी जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं ग्राम पंचायतों, मैदानी अमले तथा ग्रामीण हितग्राहियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।