रामगढ़: नावाडीह दीप्ति निकेतन के छात्र राजा बाबू रामगढ़ प्रखंड टॉपर, जिले में छठा स्थान प्राप्त कर स्कूल और परिवार में छाई खुशी
Ramgarh, Palamu | Apr 24, 2026 नक्सल प्रभावित और अभावग्रस्त इलाके के रूप में चर्चित रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह स्थित दीप्ति निकेतन स्कूल के छात्र राजा बाबू यादव ने सीमित संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन कर दसवीं सेकेंडरी एग्जाम 2026 में प्रखंड टॉप करते हुए जिले भर में छठा स्थान प्राप्त किया है। राजा बाबू को 96.60 प्रतिशत अंक आया है।