गायघाट: कनियाइनार गांव में गेहूं कटनी के दौरान घरों में लगी भीषण आग, 7 परिवारों का आशियाना राख
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरी डीह पंचायत के टोले कनिया इनार गांव में रविवार शाम करीब 4 बजे में भयानक आग लग गई। इस घटना जमाहिर सहनी, रंजीत सहनी, मनोज सहनी, विनोद सहनी, अनिल सहनी, बबलू कुमार और पप्पू कुमार का घर पूरी तरह राख हो गया। बताया जा रहा है कि सभी खेत में गेहूं कटनी कर रहे थे।