HAPUR DESK : हापुड़। विवाह के केवल एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे करंट लगने से हुई दुर्घटना बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।बताया गया है कि सोनम का विवाह छह मई को सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। शादी के बाद से ही उसका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी को लेकर सोनम को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार उसने मायके वालों को अपनी परेशानी बताई थी।
परिजनों के अनुसार, रविवार को सोनम ने फोन पर घबराहट महसूस होने की बात कही थी। उसने घर आने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत की सूचना आ गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और ससुराल पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
दूसरी ओर, ससुराल पक्ष