BAGHPAT DESK : बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र में युवक शाहजान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना का महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को इरशाद पुत्र रहमत निवासी केतीपुरा, पुराना कस्बा बागपत ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भतीजे शाहजान पुत्र इरफान के साथ सलमान पुत्र वली निवासी मुगलपुरा ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान, फरमान, इमरान, शाहरुख समेत अन्य लोगों ने मिलकर शाहजान की हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली बागपत में मुकदमा संख्या 369/26 धारा 103(1), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली बागपत पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर मामले का सफल अनावरण कर तीन हत्यारोप�