धमदाहा: ईटहरी मध्य विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक का हाजिरी करने पर सहायक शिक्षक ने प्रधान से की मारपीट
विद्यालय के सहायक शिक्षक के देर से विद्यालय पहुंचने पर उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित करना विद्यालय प्रधान को भारी पड़ गया एवं सहायक शिक्षक ने विद्यालय के कार्यालय में घुसकर विद्यालय प्रधान पम्मी कुमारी से मारपीट की।घटना धमदहा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ईटहरी की है।पीड़ित विद्यालय प्रधान पम्मी कुमारी ने पुलिस को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।