धमदाहा: चंदरही निवासी जनकलाल मेहता हत्याकांड के एक अन्य आरोपी नीरो मंडल ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।
धमदाहा थाना क्षेत्र के नीरपुर नहर पर 15 दिन पूर्व हुए चंदरही निवासी जनकलाल मेहता की हत्या मामले में एक अन्य अभियुक्त नीरो मंडल ने शनिवार को पूर्णियाँ कोर्ट में आत्म समर्पण किया है ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए धमदाहा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने देते हुए बताया की पुलिस के दबाव में आकर उसने कोर्ट में आत्मसर्पण किया है।