झांसी: गोरामछिया के पास तेजाब से भरा टैंकर पलटा,स्कोर्पियो और बोलेरो गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2024 सोमवार को गोरामछिया के पास तेजाब से भरा टैंकर खड़ा हुआ था। टैंकर ड्राइवर टैंकर को सर्विस रोड पर स्टार्ट ही छोड़कर सब्जी लेने चला गया था, तभी अचानक टैंकर पीछे की ओर जाने लगा और बोलेरो व स्कार्पियो से टकरा गया, जिससे तेजाब से भरा टैंकर पलट गया। इसके अलावा बोलेरो व स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल बड़ागांव पुलिस ने राहत कार्य शरु कर दिया है।