डूंगला: उदयपुर-बड़ीसादड़ी के बीच नई रोडवेज बस सेवा की शुरुआत
उदयपुर और बड़ीसादड़ी के बीच नई रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस मंगलवाड़, डूंगला और बोहेड़ा होते हुए संचालित होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बस उदयपुर से सुबह 6:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी, जबकि बड़ीसादड़ी से वापसी सुबह 9:30 बजे और शाम 5:00 बजे होगी।