संग्रामपुर: संग्रामपुर में जीविका दीदियों का सातवें दिन आमरण अनशन खत्म, आश्वासन के बाद पिलाया गया जूस
संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से आमरण अनशन पर बैठी जीविका दीदियों का आंदोलन सोमवार को रात 8 बजे समाप्त हो गया। प्रशासनिक पहल और जीविका प्रबंधन के आश्वासन के बाद महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन स्थगित कराया गया।सोमवार को थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा, परियोजना प्रबंधक