डेरापुर: नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर हुआ जानलेवा हमला, डेरापुर में दर्ज हुआ केस
डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए