राजपुर: धनसोई पुलिस ने उधोपुर गांव से मारपीट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Rajpur, Buxar | Sep 17, 2025 स्थानीय धनसोई थाना की पुलिस ने उधोपुर गांव से मारपीट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 2 दिन पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मारपीट के आरोपी उधोपुर निवासी सरोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।