मुज़फ्फरनगर: बरवाला में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
मुज़फ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अर्जुन पुत्र राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क घेर ली। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।