हनुमानगढ़: जंक्शन में एक व्यक्ति से 191.36 ग्राम अफीम बरामद, गिरफ्तार आरोपी का जंक्शन पुलिस ने मंजूर करवाया रिमांड
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक व्यक्ति के पास से 191.36 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रामचंद्र कस्बा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की है।