हज़ारीबाग: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी
बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास बीती रात अपराधियों ने हजारीबाग के ओकनी निवासी विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से कोडरमा जाते समय उनकी गाड़ी का टायर फट गया था। टायर बदलने के दौरान ब्लैक स्प्लेंडर प्लस पर सवार दो बदमाश पहुंचे और गोली मार दी। विक्की अपने दोस्त के साथ केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले थे। पुलिस मामले की जांच मे