सूरजपुर: जिले में खाद-बीज की गुणवत्ता पर कृषि विभाग सख्त, 95 केंद्रों का निरीक्षण किया गया; 8 लाइसेंस निलंबित
किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन में सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर और कन्दरई स्थित समितियों सहित निजी विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।