हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र में बने भवनों के नाम में परिवर्तन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार कोलिया ग्राम के मतदाताओं को मझिगवां जाकर मतदान नहीं करना पड़ेगा। कोलिया में एक पृथक मतदान केन्द्र बनाया गया है।