गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत,खोराबार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक नीरज कुमार सिंह और उनकी टीम ने यह कामयाबी हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन कुमार निषाद पुत्र अशोक निषाद निवासी चपवन बेलवार,थाना खोराबार के रूप में हुई है।