प्रयागराज: अलोपी बाग चौराहा पर जोनल अधिकारी द्वारा दुकानदारों से की गई पॉलिथीन इस्तेमाल ना करने की अपील
आगामी महाकुंभ 2025 के तैयारी के मद्देनजर प्रयागराज में अभियान चलाया जा रहा है, नगर निगम के जोनल अधिकारी द्वारा अलोपी बाग चौराहे पर दुकानदारों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई, इस दौरान जोनल अधिकारी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि,पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पॉलिथीन एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज का विधि कार्यवाही की जाएगी।