महोबा: बघौरा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार विनोद अहिरवार की मौत हो गई, जबकि रामपाल अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार समेत परिवार के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व न्याय की मांग की।