आगामी काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर शुक्रवार को ललमटिया थाना परिसर में नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष काली प्रतिमाओं का विसर्जन 22 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि 32 फीट ऊंची बहबलपुर काली का विसर्जन 23 अक्टूबर को किया जाएगा।