टिब्बी: इंदिरा गांधी नहर में डूबे दो किशोरों की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह से फिर चलाया जाएगा सघन सर्च अभियान
गुरुवार दोपहर इंदिरा गांधी नहर में नहाने उतरे हरियाणा के बनी गांव के दो किशोरों का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पानी का बहाव तेज होने और रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा को देखते हुए अब शुक्रवार सुबह से नए सिरे से बड़ा सर्च अभियान चलाया जाएगा।